सिवनी यशो:- कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल की मार्गदर्शन में केंद्र के खाद्य विज्ञान विशेषज्ञ डा. आर. एस. ठाकुर एवं डा. जी. के. राणा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अंगिकृत न्यूट्री स्मार्ट ग्राम राजोला विकासखंड कुरई में रसायन रहित सब्जी एवं फल उत्पादन एवं प्राकृतिक कृषि के विभिन्न घटक जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, दशपर्णीयअर्क एवं ब्रम्हास्त्र बनाने के लिये आवश्यक सामग्री एवं बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी गई, तथा दशपर्णीअर्क का सब्जीयों में कीट नियंत्रण हेतु छिडकाव का प्रदर्शन किया गया।
दशपर्णीअर्क के छिडकाव से फल एवं सब्जियों मे नुकसान पहुचाने वाले विभिन्न प्रकार के कीटो से को बचाया जा सके तथा गुणवत्ता युक्त सब्जी उत्पादन प्राप्त किया जा सके साथ ही महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाडी केन्द्र में (0 से 5 वर्ष) बच्चों को टीकाकरण कराया गया एवं कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ द्वारा शिशु एवं धात्री माताओ एवं आमजन को समय पर टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्रीमति दुर्गा टेकाम एवं अंागनबाडी कार्यकर्ता श्रीमति शुशिला मरकाम की उपस्थिति रही।





