WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

तेल और शक्कर के व्यापारी बनकर आये थे धोखेबाज

सिवनी यशो:- गत 4 जनवरी को शुभम सेवलानी और अन्य 4 व्यापारियों ने थाने शिकायत की थी कि नगर में गूंगासेठ मुर्रा वाले के बाजू में राज इंटरप्राईजेस नाम से उत्तरप्रदेश के रहने वाले तीन लोग मनोज प्रजापति, कुलदीप प्रजापति और राजू प्रजापति ने तेल एवं शक्कर का व्यापार करने के लिये मकान किराए पर लेकर दुकान खोली थी। इन्होंने नगर की चार दुकानों से लेन देन पहले नगद और फिर चैक के माध्यम से लेन देन करने लगे और जब बिश्वास जम गया तो इन्होंने उधारी में माल लेकर फरार हो गये । पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्यवाही प्रारंभ की और आरोपितो को माल सहित दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया एक फरार है ।

इस मामले के संबंध में बुधवार को कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी गुरूदत्त शर्मा ने बताया है कि चार जनवरी को शुभम सेवलानी व अन्य चार व्यापारियों ने सूचना दी थी कि गूंगासेठ मुर्रा वाले के बाजू में राज इंटरप्राईजेस नाम से उत्तरप्रदेश के रहने वाले तीन लोग मनोज प्रजापतिं, कुलदीप प्रजापति व राजू प्रजापति ने तेल, शक्कर का व्यापार करने के लिए मकान किराए पर लेकर दुकान खोली थी।

इन लोगों से पहले नकदी में तेल खरीदा बाद में मोबाइल पर तेल खरीदने का आर्डर कर चैक से भुगतान करने लगे। ऐसा करते हुए तीनों लोगों द्वारा एकता इंटरप्राईजेस, सुधा श्रीट्रेडर्स, आरएच सालवेक्स, राकेश इंटरप्राइजेस व रामकुमार महेश कुमार गुप्ता की दुकान से अलग-अलग चार लाख 62 हजार रुपये का तेल खरीदकर उसे अपनी क्किड गाड़ी से लखनादौन में अस्पताल के पास किराए की शटर लेकर उसमें रख दिए।

साथ ही सिवनी की दुकान छोड़कर 26 दिसबंर 2023 को फरार हो गए। शुभम सेवलानी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में तीनों आरोपितों के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की थी।

पुलिस ने धोखधड़ी करने वाले आरोपितो को पकडऩे के लिये टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई। इस दौरान उत्तरप्रदेश के तीन व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, टोलों के फुटेज चैक किए गए। जांच में तीनों व्यक्तियों द्वारा माल को वाहन क्रमांक यूपी 78 एचडी 4105 में दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना पाए जाने पर पुलिस टीम ने पता करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा। इनके कब्जे से धोखाधड़ी का माल बरामद किया गया।
पुलिस जानकारी देते हुये बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों में फुलबाग माल रोड कानपुर निवासी मनोज पुत्र कल्लू प्रजापति (44) व हनुमत नगर नेशनल बैंक थर्ड फ्लोर कुंडा प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश निवासी राजू पुत्र चंद्रकिशोर प्रजापति (20) शामिल हैं। इस घटनाक्रम में एक अन्य फरार आरोपित हालीपुर नगर पंचायत सीतामऊ कालोनी उत्तरप्रदेश निवासी कुलदीप पुत्र विजय प्रजापति (27) की तलाश की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपितों से क्किड कार वाहन क्रमांक यूपी 78 एचडी 4105 व 4.62 लाख रुपये के विभिन्न कंपनियों के खाद्य तेल के बरामद किए हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!