WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पलारी से लोपा मार्ग हुआ बदहाल

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कर संबंधित पर की कार्यवाही की मांग

सिवनी यशो:- जिले के केवलारी विकासखंड अन्तर्गत आने वाले ग्राम खैरापलारी से बिछुआ होते हुए लोपा पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लाखों रूपये की लागत से किया गया, निर्माण कार्य पूर्ण हुए अभी 26 माह ही बीते है कि पूरा मार्ग उखड़कर बदहाली के आंसू बहाते हुए निर्माण कार्य में किये गये भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है।
उल्लेखनीय होगा कि ग्राम खैरापलारी से बिछुआ होते हुए ग्राम लोपा पहुंच लगभग 4 किलोमीटर लंबे मार्ग के खस्ताहाल हो जाने पर क्षेत्रीय जनों के द्वारा मार्ग निर्माण की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन से लगातार की जा रही थी जिसके चलते पूर्व में मार्ग की मरम्मत शासन द्वारा करायी गई, इसके बाद मार्ग का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत किया गया। कार्य एजेंसी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना इकाई-1 को बनाया गया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना इकाई-1 कार्यालय द्वारा उक्त मार्ग निर्माण की निविदा निकाली गई, निविदा शर्तो के आधार पर निर्माण कार्य का ठेका मे. रमाकांत राय बारापत्थर सिवनी म.प्र. को दिया गया। जिसके बाद ठेकेदार द्वारा उक्त मार्ग का निर्माण कार्य 09 फरवरी 2017 से मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया, लगभग 49.40 लाख रूपये की लागत से बनाये जा रहे खैरापलारी-बिछुआ-लोपा मार्ग का निर्माण कार्य निर्माण स्थल में लगे सूचना पटल के अनुसार 09 फरवरी 2022 को पूर्ण किया गया। सूचना पटल पर दर्शित सूचना के अनुसार मार्ग की गारंटी समय सीमा 5 वर्ष निर्माण कार्य पूर्ण होने की अवधि से दिया गया है।
खैरापलारी से बिछुआ होकर लोपा पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा तकनीकी बिंदुओं का ध्यान नहीं रखा गया इतना ही घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग मार्ग निर्माण में किया गया जिसके चलते चंद महीनों में ही मार्ग जगह-जगह से उखड़कर दुर्दशा के आंसू बहाने लगा है।
वर्तमान स्थित में खैरापलारी से बिछुआ होकर लोपा पहुंच मार्ग इतने बदतर हो गये है कि मार्ग में जगह-जगह गहरे गढ्ढे हो गये है तो वही इस डामरीकृत मार्ग की ऊपरी परत उखड़कर हवा में उड़ गई, तो वहीं वाहनो की आवाजाही के दौरान मार्ग में निकल आई गिट्टियां रहगीरों को चोटिल करने का काम कर रही है। हालात इतने खराब है कि लोग इस मार्ग से जाने की बजाय लगभग 5 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके पलारी तिगड्डा होकर खैरापलारी जाने में अपनी भलाई समझ रहे है।
मार्ग में गढ्ढे होने पर ठेकेदार द्वारा अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए गढ्ढों में थिगड़ा पट्टी की गई थी लेकिन मरम्मत कार्य की गुणवत्ता भी खराब होने के कारण सड़क पुन: खराब हो गई। इस सड़क में स्थानीय जनों के अनुसार दो से तीन बार थिगड़ा पट्टी का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा चुका है।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने खैरापलारी से बिछुआ होकर लोपा पहुंच मार्ग का निर्माण पुन: कराये जाने की मांग की जा रही है साथ ही घटिया निर्माण को अंजाम देने वाले ठेकेदार के विरूद्ध उचित कार्यवाही किये जाने की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की गई है साथ ही मार्ग की तकनीकी बिंदुओं की जांच कर भुगतान स्वीकृत कराने वाले तकनीकी अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भी जांच की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!