छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

परिवहन चैक पोस्ट में कोई अवैध वसूली नहीं होती – परिवहन मंत्री

पेंच नहर का निर्माणधीन कार्य नवंबर तक होगा पूर्ण – जलसंसाधन मंत्री

सिवनी के जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों द्वारा परियोजना का विस्तार कर मांग किये गये ग्राम कलारबांकी, बजरवाडा, देवरी, भाजीपानी, लुंगसा, जोगीवाडा आदि विभिन्न ग्रामों के प्रगतिरत कार्यो को पूर्ण करने एवं सिंचाई की मांग की गयी है तथा मांग अनुसार निर्माण कार्य प्रगतिरत होना प्रतिवेदित है।

परिवहन चैक पोस्ट में कोई अवैध वसूली नहीं होती - परिवहन मंत्री - Seoni News

परिवहन चैक पोस्ट में कोई अवैध वसूली नहीं होती - परिवहन मंत्री - Seoni Newsसिवनी:- सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पेंच व्यपवर्तन परियोजना के विस्तारीकरण एवं खबासा चैक में परिवहन शुल्क वसूली से संबंधित प्रश्र विधानसभा में पूछे गये जिना उत्तर सिंचाई विभाग के मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं पविहन मंत्री उदय प्रताप सिंह दिया ।
सिचंाई विभाग से संबंधित प्रश्न का उत्तर देते हुये जलसंसाधन मंत्री ने बताया कि व्यपवर्तन परियोजना के निर्माण में एल.एन.टी. नाम की किसी भी ऐजेन्सी द्वारा कार्य नही किया गया है। अत: एल.एन.टी. द्वारा संचालन एवं रख-रखाव किये जाने का प्रश्न उपस्थित नही होता है। सिवनी विधानसभा के जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों द्वारा परियोजना का विस्तार कर मांग किये गये ग्राम कलारबांकी, बजरवाडा, देवरी, भाजीपानी, लुंगसा, जोगीवाडा आदि विभिन्न ग्रामों के प्रगतिरत कार्यो को पूर्ण करने एवं सिंचाई की मांग की गयी है तथा मांग अनुसार निर्माण कार्य प्रगतिरत होना प्रतिवेदित है।

किसानों को नहर सुधार कर सिंचाई सुविधा दी जायेगी

म.प्र. सोलहवीं विधानसभा के जारी द्वितीय सत्र में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पेंच परियोजना निर्माण के संबंध में पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आगे बताया कि नहर निर्माणाधीन कार्य नवम्बर 2024 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। सिवनी जिले की सिंचाई हेतु प्रस्तावित बखारी शाखा नहर दिनांक 31/12/2017 को पूर्ण हो चुकी है, जिसका संचालन एवं रख-रखाव अवधि भी समाप्त हो चुकी है। बखारी शाखा नहर के अंतिम छोर तक सिंचाई सुविधा प्रदान की जाना प्रतिवेदित है। सिवनी शाखा नहर एवं सिवनी शाखा नहर की वितरिका डी.1, डी 2, डी 3 एवं डी 4 की खुदाई एवं स्टेऊक्चर्स के कार्य अनुबंध क्रं. 1 डीएल/ 2013-14 दिनांक 03.05.2013 से चालू है तथा 47.31 किमी तक पूर्ण है एवं सिंचाई दी जा रही है। सिवनी शाखा नहर की वितरिका डी 1, डी 2 में टेल तक निर्माण कार्य पूर्ण है एवं सिचाई सुविधा दी जाना प्रतिवेदित है। सिवनी शाखा नहर की वितरिका डी 3 में 15 किमी तक पूर्ण है शेष कार्य प्रगतिरत है जिसे अक्टूम्बर 2024 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। वितरिका डी 4 का कार्य 12 किमी तक पूर्ण है और आगे कार्य होना प्रतिवेदित है। कार्य प्रगतिरत होने एवं अतिवृष्टि से हो रही टूट-फूट का समय पर सुधार कार्य कर कृषकों को सिचाई सुविधा प्रदान की जा रही है। निर्माण कार्य के दौरान पायी जा रही अनियमित्ता एवं विलम्ब आदि की जॉच संबंधि कार्यवाही प्रमुख अभियंता कार्यालय में प्रचलन में है।

परिवहन चैक पोस्ट में कोई अवैध वसूली नहीं होती – परिवहन मंत्री

परिवहन चैक पोस्ट में कोई अवैध वसूली नहीं होती - परिवहन मंत्री - Seoni News

विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा खबासा चेक पोस्ट में अवैध वसूली के संबंध में किये गये प्रश्न का उत्तर देते हुए परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बैरियर चेकपोस्ट से गुजरने वाले वाहनों से विभाग द्वारा जीएसटी अधिनियम के तहत कोई शुल्क वसूल नही किया जाता है। परिवहन जॉच चौकी खबासा शासन द्वारा निर्मित एकीकृत जॉच चौकी होकर पूर्णत: कम्युटरीकृत टोल कांटो से युक्त जॉच चौकी पर मोटरयान अधिनियम 1988, केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989, म.प्र. मोटरयान नियम 1994, म.प्र. मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 में विहित प्रावधानों के अंतर्गत ही कार्यवाही की जाती है और कमी पाये जाने पर चालानी कार्यवाही कर संबंधित को उसकी पावती प्रदान की जाती है।
परिवहन चेक पोस्टों पर अवैध वसूली नही की जाती, प्रदेश के चैक पोस्टों पर प्रदेश में प्रचलित केन्द्र एवं राज्य सरकार के मोटरयान अधिनियमों एवं नियमों के अंतर्गत वाहनों के विधि सम्मत चैकिंग की जाती है। यहॉ विधि सम्मत कार्यवाही कर शास्ति अधिरोपण से ट्रान्सपोर्टेशन कॉस्ट का कोई संबंध परिलक्षित नही होता है तथा इससे संबंधित जानकारी विभाग में संधारित नही है परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा दिनांक 27.12.2022 को परिवहन चैक पोस्टों के संबंध में तीन बिंदुओं पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए छ: सदस्यी कमेंटी का गठन किया गया था। उक्त कमेंटी से प्राप्त प्रतिवेदन परीक्षणाधीन है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!