WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अमृत-2 जल आवर्धन, प्राप्त निविदा से भारी आर्थिक क्षति

प्राप्त निविदा 18.88 प्रतिशत अधिक, स्वीकृत करने से नपा एवं शासन को बड़ी आर्थिक क्षति – राजू

सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद में विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव ने नगर पालिका परिषद की पी आई सी में संभावित रूप से पारित होने वाले प्रस्ताव क्रमांक एक में उल्लेखित अमृत 2.0 के अंतर्गत सिवनी शहर की जलापूर्ति व्यवस्था एवं संबद्र्धन का कार्य जिसकी लागात  4509.07 लाख है को 18.88 प्रतिशत अधिक एस ओ आर में देने का प्रस्ताव है जिस पर विचार 29 फरवरी की पीआईसी में विचार होना है  जिस पर राजू यादव ने  कहा है कि इससे नगर पालिका परिषद और मध्यप्रदेश शासन को भारी आर्थिक क्षति होगी इसे स्वीकृति प्रदान न की जाये ।
नगर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये अमृत 2.0 ट्रांच -1 के तहत योजना को सरकार ने स्वीकृति प्रदान किये जाने के लिये 29 फरवरी को पीआईसी में प्रस्ताव लाया जा रहा है जिसमें योजना की लागत 4509.07 लाख रूपये है । जिसे सिवनी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षीय समिति के सदस्यों के विचार हेतु 29 फरवरी को आयोजित पीआईसी के माध्यम से 18.88 प्रतिशत अधिक एस ओ आर अर्थात 5360.38 लाख रूपये में मेसर्स बैंको कान्सट्रेक्सन प्रायवेट लिमिटेड कंपनी ग्वालियर को देने की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का प्रस्ताव है । जिस पर आपत्ति करते हुये विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखा है कि पीआईसी इस प्रस्ताव को पारित करती है तो इससे नगर पालिका परिषद और मध्यप्रदेश शासन को भारी आर्थिक क्षति होगी अत: इस प्रस्ताव को रोका जायें और इसे वित्तीय स्वीकृति प्रदान न की जाये । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!