मध्यप्रदेशबालाघाटसिवनी

फोरलेन की चर्चाएं जारी, लेकिन बदहाल सिवनी-बालाघाट मार्ग पर बढ़ रहा हादसों का खतरा

सिवनी-बालाघाट मार्ग बदहाल: फोरलेन की चर्चाओं के बीच गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

सिवनी यशो :- सिवनी-बालाघाट मार्ग के निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक यह परियोजना केवल चर्चाओं और प्रस्तावों तक सीमित नजर आ रही है। कभी बताया जाता है कि फोरलेन सड़क का निर्माण जीरो माइल स्टोन से होगा, तो कभी डूंडा सिवनी चौक से निर्माण शुरू होने की बात सामने आती है। लगातार बदलती चर्चाओं के बीच अभी तक निर्माण संबंधी कोई ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

सिवनी-बालाघाट मार्ग पर गड्ढों और कीचड़ के बीच गुजरते वाहन, फोरलेन निर्माण में देरी से बढ़ा हादसों का खतरा
फोरलेन परियोजना की चर्चाओं के बीच सिवनी-बालाघाट मार्ग पर गड्ढों, कीचड़ और खराब साइड शोल्डर के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फोरलेन परियोजना को लेकर शहर के अंदर रहने वाले उन परिवारों की चिंता भी बढ़ गई है, जो पीढ़ियों से मार्ग किनारे निवास कर रहे हैं। लोगों को आशंका है कि यदि सड़क का विस्तार नगर के आंतरिक हिस्से से किया गया तो कई मकान और प्रतिष्ठान प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से अंतिम रूप से कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

मरम्मत बंद, सड़क पर गड्ढों का जाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रस्तावित फोरलेन निर्माण के नाम पर मौजूदा सड़क की नियमित मरम्मत और रखरखाव भी लगभग बंद हो गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और सड़क के किनारे (साइड शोल्डर) भी नहीं भरे जा रहे हैं, जिससे मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है।

सिवनी-बालाघाट मार्ग पर गड्ढों और कीचड़ के बीच गुजरते वाहन, फोरलेन निर्माण में देरी से बढ़ा हादसों का खतरा
फोरलेन परियोजना की चर्चाओं के बीच सिवनी-बालाघाट मार्ग पर गड्ढों, कीचड़ और खराब साइड शोल्डर के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश में और बढ़ा खतरा

वर्षा ऋतु के दौरान सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। बड़े वाहनों की क्रॉसिंग के समय सड़क संकरी होने और किनारों पर कीचड़ होने से विवाद और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। दुपहिया वाहन चालकों को सामने से भारी वाहन आने पर सड़क से नीचे उतरना पड़ता है, जहां कीचड़ में वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। रात के समय और बारिश के दौरान यह जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।

लोगों की मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि फोरलेन परियोजना पर निर्णय और निर्माण में समय लग सकता है, लेकिन तब तक मौजूदा सड़क की मरम्मत, गड्ढों की भराई और साइड शोल्डर को दुरुस्त करना आवश्यक है। उनका कहना है कि जब तक नई सड़क नहीं बनती, तब तक लोगों की सुरक्षा के लिए वर्तमान मार्ग को सुरक्षित बनाए रखना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

(नोट: फोरलेन परियोजना के निर्माण स्थल, डीपीआर अथवा स्वीकृति को लेकर संबंधित विभाग की आधिकारिक पुष्टि प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)**

यह भी पढ़ें:-

सरेखा-लालोपर मार्ग पर फिर बाढ़ का संकट, एक घंटे तक नाले किनारे फंसे स्कूली बच्चे, पुलिया निर्माण की मांग फिर तेज

12 वर्षों से सड़क पर बह रहा नाली का पानी, लाठगांव के ग्रामीण कीचड़ और गंदगी से परेशान

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर छिंदवाड़ा जिले में लगेंगे 76 स्वास्थ्य शिविर: संदीप रघुवंशी

MP Police में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

https://forestsclearance.nic.in/viewreport.aspx?pid=FP/MP/ROAD/34758/2018

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button