सिवनी यशो:- नगर के मध्य महावीर वार्ड में गुप्ता नमकीन एंड स्वीट्स की दुकान में मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात्रि लगभग 2 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से प्रतिष्ठान की दो लाख रूपये से अधिक की सामग्री जल गयी । जानकारी के अनुसार इस अग्रि दुर्घटना में किसी भी की जनहानि नहीं हुई । आग लगने की जानकारी मिलने पर सिवनी नगर पालिका का दमकल दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया और आग पर काबू पाने में सफल रहा ।
इस मामले में दुकान संचालक ने बताया कि मंगलवार को मौसम बिगड़ गया था और शहर में बार-बार लाइट गोल हो रही थी। रात्रि के 12 बजे तक दुकान का काम हो होते रहा तथा परिवार की एक छात्रा रात्रि में 1:30 बजे तक पढाई करते रही परंतु जब सभी सो गये । रात 2 बजे के आसपास कमरे में धुआं घुसा और घर के लोगों को तकलीफ होने लगी। तेजी से धुंआ घुसने और दम घुटने जैसी तकलीफ होने पर आनन फानन में सभी उठे और घर की दो सीढिय़ों से सभी बाहर निकले।
घर के लोगों ने बताया कि नमकीन मिठाई बनाने के समान के लिए जहां बड़े गंज, कड़ाव को उतारने के लिए टायर, प्लास्टिक व अन्य कपड़े रखे हुए थे। वह भी तेजी से जल रहे थे और जिसका धुआं पूरे घर में फैल रहा था। दुकान व घर में लगी आग पर काबू पाने के लिए तत्काल नगर पालिका प्रशासन की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जहां मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया।



