शनिवार दोपहर 3:00 बजे
सिवनी यशो:- आगामी 16 मार्च शनिवार को पलारी के शिव शक्ति सेलीब्रेशन में दोपहर 3:00 बजे विधानसभा स्तरीय लोकसभा चुनाव से संबंधित बैठक आयोजित की गयी है । बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं लोकसभा संयोजक प्रफल्ल मिश्रा एवं विधानसभा स्तरीय चुनाव समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिती मे अयोजित इस बैठक में मंडल के अध्यक्ष समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल स्तरीय अध्यक्ष/ महामंत्री, भाजपा मंडल केवलारी विधानसभा में निवासरत समस्त जिला पदाधिकारी, जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु, मंडल कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र संयोजक/सह संयोजक, बूथ लेवल के कार्यकर्ता गण, नगर परिषद के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, पार्षद गण, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष एवं भाजपा समर्थित जनपद सदस्य अपेक्षित है ।
उक्ताशय की जानकारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा केवलारी के संयोजक प्रदीप राय द्वारा प्रदान की गयी है ।