छपारा यशो:- भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के द्वार जिला सिवनी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से केवलारी विधानसभा के छपारा मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति की गई है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह सादक सिवनी को छपारा मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है एवं पूर्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष, सोहन कश्यप को मंडल सहसंयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है । भाजपा के दोनों मंडल संयोजक कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग पदों पर रहकर पार्टी की रीति नीति के अनुरूप पार्टी की सेवा की उनके मंडल संयोजक बनने से पार्टी के वरिष्ठ कनिष्ठ पदाधिकारीयो इष्ट मित्र और उनके शुभचिंतकों नें उन्हें बधाई प्रेषित किया है।
Check Also
Close
-
वीरांगना रानी दुर्गावती को कांग्रेसजनों ने किया शत्-शत् नमनOctober 5, 2026



