सिवनी यशो:- रविवार 31 मार्च को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामो का दौरा फसलों का मुआयना किया। विधायक श्री राय ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गत रात्रि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि प्रभावित हुए ग्राम संगई, गंगई, जैतपुर, जमुनिया, करहैया, विनेकी, कमकासुर, नैनपार, सहित आस-पास के ग्रामों का दौरा कर खेतों का मुआयना किया तथा कृषक बंधुओं का हाल जाना। इस दौरान आपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया कि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से नुकसान दिख रहा है। तथा फसलों को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति तीन-चार दिनों बाद सामने आने की बात कही। इसके पश्चात विधायक श्री राय ने ग्राम लखनवाड़ा वरिष्ठ भाजपा नेता अटल बघेल के निवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी सरपंच श्रीमती राधा बघेल जी की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिया।



