छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

नरवाई की आग से हो सकता था बड़ा हादसा

सिवनी यशो:- जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड धनौरा के अंतर्गत आने वाले नाई पिपरिया के समीप पेट्रोल पंप के पास अज्ञात कारणों से नरवाई में आग लग गई। इसके चलते लगभग चार एकड़ खेत की नरवाई जलकर खाक हो गई।
इसे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिस जगह नरवाई में आग लगी, वहां अन्य किसानों के खेत हैं। पेट्रोल पंप की दीवाल के पास तक नरवाई की आग पहुंच गई थी, यदि आग अन्य किसानों के खेत में लग जाती तो किसानों की फसलें जलकर खाक हो जाती।
यदि पेट्रोल पंप में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस तरह आगजनी की घटनाओं से किसान काफी चिंतित हैं। क्योंकि बीते दिवस कई किसानों की फसलें आगजनी से बर्बाद हो चुकी है।
उन्हें लाखों का नुकसान भी हुआ है। वहीं प्रशासन ने किसानों से अपील की है की नरवाई में आग न लगाएं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button