WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लोकसभा ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया भाजयुमो ने

बालाघाट-मंडला लोकसभा सीट के विजय संकल्प के साथ भाजयुमो के पदाधिकारियों की जिला बैठक सम्पन्न 

लोकसभा ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया भाजयुमो ने - Seoni News

सिवनी  यशो:- आगामी 19 अप्रेल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी जिले की कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में सिवनी में सम्पन्न हुई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबेए, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले, प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य मयूर दुबे उपस्थित रहे।  
लोकसभा ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया भाजयुमो ने - Seoni News
भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने बताया कि बैठक की प्रस्तावना भाजयुमो जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले द्वारा रखी गई। जिसमें बैठक का स्वरूप और उद्देश्य की जानकारी दी गई। ततपश्चात प्रदेश कार्यकारिणी सद्स्य सुजीत जैन ने कहा कि 6  अप्रेल को भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता बूथ तक जाएं और घर घर भाजपा का ध्वज लगवाए साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करें। सिवनी विधायक दिनेश राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अनेकों विकास कार्य किये हैं। इसलिए भाजपा की विजय निश्चित है परंतु हम सभी युवाओ को चुनाव के इस यज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्ष में जनता के जीवन मे अभूतपूर्व बदलाव किए हैं तथा 4 करोड़ लोगों को देश भर में आवास योजना से पक्की छत मिली है। आयुष्मान भारत योजना से करोड़ो लोगों के 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। सिवनी जिले के 13 लाख लोगों में से लगभग हर वर्ग को कुछ न कुछ योजनाओं का लाभ मिला है कोई भी वर्ग भाजपा की योजनाओं से अछूता नहीं है। इसलिए हमें युवाओं के बीच जाकर इन सब विषयों का को युवा चौपाल के माध्यम से रखना है और पुन: भाजपा को जिताने में अपना अमुल्य योगदान देना है। मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए फिर एक बार भाजपा सरकार बनाना  है। बैठक का सफल संचालन तुलेश डहरवाल द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा दो मण्डलों में नए मण्डल अध्यक्ष की घोषणा की गई। जिसमें छपारा मण्डल अध्यक्ष अंकित तंतुवाय वहीं ऊगली मंडल अध्यक्ष अंशुल जैन को बनाया गया। बैठक में युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री द्वय तुलेश डहरवाल, नीरज रानू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर, चक्रेश ठाकुर, राजा बघेल, शुभम् राजपूत, जिला मंत्री अतीत बिसेन, अमित पांडेय, सौरभ गोलू यादव, शेरसिंह उइके, अशोक शरणागत, रानू साहू, विनायक शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री नितेश ठाकुर, जिला कोषाध्याक्ष अर्जुन तिवारी, सहकोषाध्यक्ष नीरज जैन, जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल, सहमीडिया प्रभारी देवेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्षगण भूनेश कुल्हाड़े, ऋषभ चौरसिया, दुर्गेश चक्रवर्ती, श्रीकांत बघेल, निक्की साहू, काजू सल्लम, अमनदीप भाटिया, भीम गुर्जर, विनय राय, अंशुल पवार आदि उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!