WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे कांग्रेसी प्रत्याशी

 


छपारा यशो:- मंडला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी ओंकार मरकाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 30 साल के सांसद और 15 साल के मंत्री की नाकामियों पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि 15 साल मंत्री रहने के बाद इनकी एक ही उपलब्धि रही है कि यह विधानसभा चुनाव हार गए लेकिन पुन: सांसद की दौड़ लगा रहे हैं।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को मंडला-सिवनी लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार मरकाम छपारा पहुंचे। जहां उन्होंने सभी विभागों, संगठन और मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक ली। भाषण के दौरान ओमकार सिंह मरकाम ने भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार सिंह मरकाम ने कहा कि फग्गन सिंह कुलस्ते की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि 15 साल मंत्री रहने के बाद भी वह विधानसभा चुनाव में निवास सीट से हार गए। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल को राहुल गांधी सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र धनोरा में ओमकार सिंह मरकाम के चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। बता दें कि इस लोकसभा सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को चुनावी मैदान में उतारा है।
इस कार्यक्रम में केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रजनीश सिंह मंडला लोकसभा प्रभारी कदीर सोनी केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक छपारा, ब्लॉक धनोरा में कार्यकर्ता सम्मेलन सभा का आयोजन किया गया हैं। जिसमें आप सभी जिला/ब्लाक/मंडलम/ सेक्टर/ बूथ कांग्रेस कमेटी बी.एल.ए. तथा युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, हृस्ढ्ढ, तथा सभी प्रकोष्ठ एवं विभागों के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं/वर्तमान व पूर्व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों समेत कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे बैठक संपन्न हुई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!