WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

प्रहलाद पटेल 13 एवं शिवराज सिंह चौहान 14 को सिवनी में

सिवनी यशो :-  पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल शनिवार 13 अप्रैल को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के विभिन्न मंडलों के कार्यकत्र्ताओं की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा एवं समीक्षा करेंगे जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार 14 अपै्रल को गांधी चौक शुक्रवारी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे ।
उक्ताशय की जानकारी देते हुये चुनाव प्रभारी श्री संतोष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री प्रहलाद पटेल शनिवार 13 अप्रैल को भाजपा के आदेगाँव मंडल में 10:30 बजे,  चमारी मंडल में 11:00 बजे, बीजादेवरी मंडल में 11:30 बजे, बखारी मंडल में दोहपर 1:00 बजे, मुंगवानी मंडल में दोपहर 2:00 बजे,  की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा एवं समीक्षा कर कार्यकत्र्ताओं को मार्गदर्शन देंगें ।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रात: 11:30 बजे स्थानीय गांधी चौक में बालाघाट लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे । आमजनों से इस जनसभा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद डाँ.ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर, सुदर्शन बाझल, सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, कीरत सिंह बघेल, भाजपा जिलामहामंत्री अजय डागोरिया, गजानंद पंचेश्वर, जयदीप सिंह चौहान नगर अध्यक्ष संजय सोनी एवं अभिषेक दुबे सहित भाजपा के समस्त वरिष्ठ भाजपा के नेतागणों एवं पदाधिकारियों द्वारा की गयी है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!