Tue, 24 Nov 2026 | 06:46:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

सिवनी के हक पर डाका डालवाने वालो को कैसे दिखेगा विकास ? - पंकज बिसेन

सिवनी के हक पर डाका डालवाने वालो को कैसे दिखेगा विकास ? - पंकज बिसेन
शेयर करें:
  सिवनी यशो :- एक वह समय था जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी और पड़ोसी जिले के सांसद केन्द्र में कद्दावर मंत्री थे तब सिवनी जिले से सब कुछ छीना जा रहा था और उस दौरान अपने आका के सामने सिवनी का हक मांगने की किसी कांग्रेसी में हिम्मत भी नहीं थी और इसकी साक्षी सिवनी जिले की संपूर्ण जनता और विश्वसनीय सूचना तंत्र है । केन्द्र में भाजपा की सरकार बनते ही विकास की सारी रूकावटें दूर हो गयी और आज जिला विकास की पटरी पर दौड़ रहा है । यह सब जनता देख रही है और मान रही है किंतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना यह सब देखते हुये भी राजनैतिक मजबूरियों के कारण आँख में पट्टी चढ़ाये हुये है और भ्रामक बयानबाजी कर रहे है ।

जनता गवाह है कांग्रेस ने फोरलेन छीनने का प्रयास किया, सांसद बिसेन के प्रयास से एशिया सबसे बड़ा फ्लाई ओवर बना

उक्ताशय की प्रतिक्रिया भाजपा नेता पंकज बिसेन ने श्री खुराना के नाकारा जनप्रतिनिधियों वाले बयान पर व्यक्त करते हुये कहा कि सांसद डां. ढालसिंह बिसेन ने वर्ष 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ते समय लोकसभा क्षेत्र की जनता को साक्षी मानकर जो संकल्प पत्र जारी किया था उसमें अधोसंरचना विकास के जो संकल्प थे उससे कहीं अधिक उपलब्धियाँ सिवनी एवं बालाघाट जिले को दी है । सांसद का चुनाव जीतने के बाद डां. बिसेन ने सबसे पहले कांग्रेस द्वारा फोरलेन के मोहगांव से कुरई के भाग में लगायी गयी अड़ंगेबाजी को न केवल दूर किया बल्कि मोदी सरकार एशिया का सबसे सुंदर, सबसे लंबा, साउंड प्रुफ फ्लाईओवर स्वीकृत कराया । आज इसी फ्लाई ओवर से नागपुर का सफर दो सवा दो घंटे में तय हो रहा है । आज इस फ्लाई ओवर की कांग्रेस के बड़े बड़े नेता भी तारीफ कर रहे है । डां. बिसेन ने जिले की जनता के मांग अनुरूप नगझर से खैरीटेक 13.30 किलोमीटर फोरलेन मार्ग जिसमें नागपुर रोड रेल्वे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज भी शामिल है उसे स्वीकृत कराया जिसका कार्य प्रारंभ हो चुका है । अब यह कांग्रेस अध्यक्ष को न दिखे तो यह उनकी आंखो का दोष है ।

कांग्रेस ने ब्राडगेज के प्रति उदासीन रही कांग्रेस, डाँ बिसेन ने किया ऐतिहासिक काम

श्री बिसेन ने कहा कि नेरोगेज से ब्राडगेज अमान परिवर्तन की घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय नरसिम्हाराव द्वारा की गयी थी । वर्ष 2004 से 2014 तक केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रही किंतु उसने कोई सुध नहीं ली जब केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तब 2015 में जबलपुर - बालाघाट और ङ्क्षछदवाड़ा - नैनपुर अमान परिवर्तन की आधारशिला रखी गयी । सांसद बनने के बाद डाँ. बिसेन ने अमान परिवर्तन कार्य पर पहला फोकस किया और डीपीआर में संशोधन कराकर दो के स्थान पर चार प्लेटफार्म, पूर्व स्वीकृत बिल्डिंग में यात्री सुविधा का विस्तार तथा शहर की ओर आधुनिक सुविधाओंयुक्त एक अतिरिक्त भवन भी स्वीकृत कराया जिसका कार्य आज प्रगति पर है । पुरानी बिल्डिंग को अमृृृृृत भारत योजना में शामिल कराया जिसमें करीब 13 करोड़ से यात्री सुविधाओं हेतु विस्तारीकरण तथा आधुनिकीकरण का कार्य जारी है । डां. बिसेन के द्वारा दिलाई गयी चार प्लेटफार्म की स्वीकृति के कारण ही आज एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन जारी है । कांग्रेस के शासनकाल में सिवनी से छिंदवाड़ा को कुछ न कुछ छीनने की आदत थी । इस मिथक को डां. बिसेन ने तोड़ा और छिंदवाड़ा जिले के भंडारकुंड तक चलने वाली पेंचव्हेली एक्सप्रेस की दिशा सिवनी कर दी । इसी तरह पातालकोट एक्सप्रेस को भी सिवनी लेकर आये । रीवा इतवारी व्हया सिवनी एवं इतवारी शहडोल एक्सप्रेस व्हया सिवनी की सौगात भी डाँ. बिसेन के प्रयासों का नतीजा है । डां. बिसेन ने सिवनी तिरोड़ी रेल लाईन का सर्वे कराया इस लाईन के निकट भविष्य में बजट में शामिल होने की संभावना है । सिवनी रेल्वे स्टेशन में रैंक पाईंट भी डाँ. बिसेन के कार्यकाल की बड़ी सौगात के रूप में है । बरघाट रोड से कटंगी रोड के बीच चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण भी कराया जो सीधे नागपुर रोड को जोडता है । अब यह सब कांग्रेस नेता देखना ही नहीं चाहते तो उसके लिये कोई क्या कर सकता है ।

पासपोर्ट कार्यालय सहित अनेक सौगाते दिलाई सिवनी को

भाजपा नेता पंकज बिसेन ने कहा कि बालाघाट सिवनी मात्र एक ऐसा संसदीय क्षेत्र है जहाँ के दोनों जिला मुख्यालय में पासपोर्ट कार्यालय है । यह उपलब्धि सांसद के प्रयासों की ही है । इसके अलावा कोहका से बंडोल 43 किलोमीटर लागत करीब 108 करोड़ कार्य प्रगतिरत । ग्राम भोंगाखेड़ा से छुआई - घोटी - जाम - रामगढ़ से चौरई तक लागत 89 करोड़ की सड़क जिसका काम जारी है । इन बड़ी एवं महत्वपूर्ण सड़को के अलावा कलारबांकी से कान्हीवाड़ा, सोनाडोंगरी से खमरिया सहित अन्य सड़क मार्ग भी हरहरपुर में बैनगंगा नदी पर पुल सहित ऐसे अनेक निर्माण कार्य है । बरघाट में केन्द्रीय विद्यालय भी स्वीकृत हो चुका है । बरघाट में भी केन्द्र की विभिन्न योजनाओं से सड़के एवं पुल स्वीकृत कराये गये है, जिनमें कुछ पूर्ण हो चुके है कुछ निर्माणाधीन है । यदि कोरोना काल को छोड़ दिया जाये तो मात्र साढ़े तीन साल में सांसद डां. बिसेन ने विकास की जो गाथा लिखी है वह कांग्रेस के शासन काल में कभी संभव ही नहीं थी । जिले के अधोसंरचना विकास में सांसद का जो योगदान है वह धरातल पर है और प्रमाणिक है । कांग्रेस अध्यक्ष से भाजपा के जनप्रतिनिधि को प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है ।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें