लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी का सिवनी विधानसभा में सघन जनसंपर्क
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सिवनी विधायक रहेंगे साथ
सिवनी यशो:- बालाघाट लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी रविवार 14 अप्रैल को सिवनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, एवं सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के साथ सघन चुनावी जनसंपर्क पर रहेगी ।
लोकसभा चुनाव में भाजपा के सिवनी विधानसभा प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि श्रीमती पारधी प्रात: 9:00 बजे सिवनी विधानसभा के पाथरफोड़ी से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर 9:15 बजे करकोटी, 9:30 बजे छिंदवर्री, 9:45 बजे चीचबंद,10:00 बजे डुंगरिया, 10:15 बजे जनता नगर, 10:30 बजे पिपरिया, 10:45 बजे सुकवाहा, 11:00 बजे सिंघौड़ी, में जनसंपर्क कर सिवनी नगर के शुक्रवारी में आयोजित जनसभा में शामिल होंगी ।
बालाघाट लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी दोपहर 1:00 बजे से पुन: सिवनी विधानसभा के गोपालगंज से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ करेंगी और दोपहर 1:15 बजे मरझोर, दोपहर 1:30 बजे बम्होड़ी, दोपहर 1:45 बजे लखनवाड़ा, 2:00 बजे कारीरात, 2:15 पर कातलबोड़ी, 2:30 बजे पीपरडाही, 2:45 बजे कोहका, 3:00 बजे सुकरी, 3:15 बजे कमकासुर, 3:30 बजे जैतपुर, 3:45 बजे खैरी कलाँ, 4:00 बजे पुसेरा, 4:15 बजे घोटी, 4:30 बजे दिघौरी, 4: 45 बजे गंगई गरठिया, 5:00 बजे राहीवाड़ा, 5:15 पर बंडोल, 5:30 बजे अलोनिया, 5:45 बजे गोरखपुर, 6:00 बजे झिलमिली, 6:15 बजे परासिया, 6:30 बजे खिरखिरी, 6:45 बजे खमरिया, 7:00 बजे भजीपानी एवं 7:15 बजे कलारबांकी में जनसंपर्क करेंगी और आमजनता से भाजपा को जिताने की अपील करेंगी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्षों ने भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकत्र्ताओं से शामिल होने की अपील की है ।





