Fri, 23 Oct 2026 | 05:08:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
मत्स्य उत्पादन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त मत्स्य उत्पादन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने की तैयारी रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आज जिले में अनेक सभाएँ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 13, 2024 10:37 pm / Post views : 264

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आज जिले में अनेक सभाएँ
शेयर करें:

जिला मुख्यालय सिवनी में प्रात: 11:00 बजे जनसभा

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रविवार 14 अप्रैल को सिवनी जिले का प्रवास होगा । श्री चौहान अपने जिले के प्रवास के दौरान सिवनी नगर के शुक्रवारी गांधी चौक में प्रात:11:00 बजे जनसभा संबोधित करने के साथ जिले के आठ स्थानों पर आमसभा एवं जनसंपर्क करेंगे । भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों के भाई शिवराज सिंह चौहान 14 अप्रैल दिन रविवार को प्रात: सुकतरा हवाई पट्टी पर पहुँचेंगे यहाँ से सुबह 11:00 बजे सिवनी पहुंचकर नगर के ह्रदय स्थल शुक्रवारी गांधी चौक में बालाघाट लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी के समर्थन में जनसभा को सबोधित करेंगे । सिवनी नगर की जनसभा के पश्चात श्री चौहान बरघाट नगर में दोहपर 12:00 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे । बरघाट नगर की आमसभा के पश्चात कान्हीवाड़ा में आमजनों से दोपहर 1:00 बजे जनसंपर्क कर मंडला लोकसभा के प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के लिये समर्थन मांगेगे । श्री चौहान दोपहर 1:30 बजे पलारी पहुँचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। पलारी के पश्चात दोपहर 2:30 बजे सुनवारा में आमसभा को संबोधित करेंगे , दोपहर 3:30 बजे मंडला लोकसभा के छपारा में जनसंपर्क । सायं 4:30 बजे लखनादौन पहुँचकर श्री चौहान मंडला लोकसभा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे इसी प्रकार सायं 5:30 बजे धूमा में जनसंपर्क कर फग्गनसिंह कुलस्ते के लिये आम जनता से जनसमर्थन मांगेगे । भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन,बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल, केवलारी विधानसभा प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री अजय डागोरिया, बरघाट विधानसभा प्रभारी डां. अभिजीत सिंह चौहान, केवलारी विधानसभा संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय, लखनादौन प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान, लखनादौन संयोजक राजेश पाराशर सहित समस्त मंडलों के अध्यक्षों ने भाजपा के समस्त दायित्ववान कार्यकत्र्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की अपील की है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें