धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

 धूमधाम से मनायी गयी हनुमान जयंती, बालरूप हनुमान मंदिर में हुये अनेक आयोजन

सिवनी यशो:- आज हनुमान जयंती पर जिले भर में अनेक धार्मिक आयोजन किये गये है । हनुमान मंदिरों में हनुमान जी का अभिषेक, चोला चढऩा सहित पूजन अर्चन एवं अनेक प्रकार के आयोजन किए गए । सुंदरकांड के पाठ और हनुमान चालीसा के पाठ किये कीर्तन और भजनों का आयोजन हुआ । दिन भर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किये गये । पूरे जिले में हनुमान जयंती धूमधाम और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गयी अनेक स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया ।

सिवनी नगर मुख्यालय के प्रतिष्ठित बाल रूप हनुमान मंदिर में अनेक प्रकार के आयोजन संपन्न हुये हनुमान जी का पूजन यहां प्रात: 5:00 बजे से प्रारंभ हुआ। प्रात: 5:00 बजे मंदिर के गर्भ ग्रह में अभिषेक पूजन एवं हनुमान जी का चोला श्रृंगार के पश्चात हनुमान जी का चोला सिंगार किया गया । प्रात: 8:00 बजे आरती के पश्चात मंदिर समिति द्वारा प्रात: 9:00 बजे शुक्रवारी स्थित राम मंदिर पहुंचकर राम दरबार का पूजन किया गया।

 हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर समिति द्वारा दोपहर 12:00 बजे मंदिर में स्थापित भगवान गणेश, बाल रूप श्री हनुमान, श्री काल भैरव, शिवलिंग के रूप में स्थापित भगवान भोलेनाथ एवं मंशा पूर्ण पंचमुखी हनुमान का स्वर्ण एवं रजत आभूषणों से आकर्षक श्रंगार किया गया और हवन किया गया ।
दिनभर भजन पूजन के पश्चात के समय विशाल भंडारा आयोजित कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया तथा रात्रि में भक्तिमय संगीत भजन का आयोजन हुआ।
हनुमान जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजनों का तांता लगा रहा है । श्रद्धा और भक्ति के साथ हजारों की संख्या में भक्त गण श्रद्धा के साथ मंदिर में रामभक्त हनुमान के दर्शन करने पहुँचे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button