छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट घोषित, परीक्षा परिणाम निराशाजनक

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे आज बुधवार को शाम चार बजे घोषित कर दिये गये है। कक्षा दसवीं में मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में शाजापुर जयंत यादव ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया उन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर शाजापुर के ही कुलदीप मेवाड़ा एवं तीसरे स्थान पर निशा भारती नरसिंगपुर रही है । कक्षा दसवीं का प्रदेश का कुल परीक्षा परिणाम 58 .10 प्रतिशत रहा है जबकि कक्षा 12 वी का प्रदेश का परीक्षा परिणाम 64.49 प्रतिशत रहा है । माध्यमिक शिक्षा मंडल के घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा दसवीं का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा है और कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम भी बहुत बेहतर नहीं रहा है । माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पास का प्रतिशत कम होने पर समीक्षा करने की बात कही है । जारी परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी है ।
छात्र अपना रिजल्ट घर पर ही देख देख सकते हैं. इसके लिए एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.mpresults.nic.in एवं www.mpbse.mponline.gov.in पर क्लिक करना होगा.

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button