बस और बाईक की भिडंत 8 घायल तीन गंभीर
सिवनी यशो:- सिवनी के बंडोल में बस और बाइक की भिड़ंत 8 लोग घायल, 3 गंभीर; राहीवाडा चौराहे के पास की घटना सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र के राहीवाड़ा चौराहा के पास बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12: 30 बजे हुआ, जिसमें 8 लोग घायल हो गए। सुचना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार लालबर्रा पांडवानी निवासी राकेश ब्रम्हे अपनी पत्नि के साथ शादी समारोह में जा रहे थे बंडोल के समीप राहीवाड़ा चौराहे पर नागपुर से जबलपुर की ओर जा रही यात्री बस ने टक्कर मार दी और बस विद्युत पोल से टकरा गयी । घटना में बाइक सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गये वहीं बस बिजली के खंबे से टकराने के कारण बस में सवार सात यात्री भी जख्मी हो गये । सभी को जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ सभी का उपाचार चल रहा है । घटना की विवेचना बंडोल द्वारा की जा रही है ।


