मध्यप्रदेशसिवनी

खबर के बाद आबकारी विभाग हुआ सक्रिय

आबकारी की कार्यवाही से ठेकेदारों और पियक्कड़ों में हड़कंप

खबर के बाद आबकारी विभाग हुआ सक्रिय - Seoni News
एक दिन पूर्व दैनिक यशोन्नति द्वारा खबर प्रसारित की गई थी कि आबकारी विभाग की सांठगांठ से शराब दुकानों शराबियों द्वारा जमकर शराबखोरी की जाती है और इसके एवज में आबकारी विभाग ठेकेदारों से उपकृत होता है ।

खबर के बाद आबकारी विभाग हुआ सक्रिय - Seoni News

मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति के अनुसार शासन ने राज्य की सभी शराब दुकानों में अहाते बन्द कर दिए हैं । अब कोई भी ग्राहक शराब दुकानों से शराब ले तो सकता है किन्तु शराब दुकान के परिसर में शराब का सेवन नहीं कर सकता है । शासन के निर्देशों के बावजूद भी सिवनी जिले की शराब दुकानों के आसपास शराबी शराब लेकर वहीं महफिल में सजि रहे थे इसको लेकर 1 दिन पूर्व ही समाचार प्रसारित किया गया था तब जाकर आबकारी विभाग हरकत में आया

मंगलवार से आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर सिवनी जिले की शराब दुकानों की चेकिंग की जा रही है और शराब दुकानों में हो रही शराब खोरी के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की ।

इस कार्रवाई में सिवनी नगर के बिजली वार्ड स्थित दुकान में आबकारी विभाग में छापा मार कार्रवाई करते हुए परिसर  में शराब पी रहे, व्यक्तियों को खदेड़ा गया शराब दुकान गद्दीदार को भी सख्त हिदायत दी गई है कि दुकान के आसपास शराब खोरी नहीं होना चाहिए ।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा अलग अलग दल बनाकर सिवनी जिले की शराब दुकानों की अलग अलग समय पर चेकिंग की जा रही है और शराब दुकानों में बैठकर शराब पीने पर रोक लगाई जा रही है । आबकारी विभाग के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान और कार्यवाही से शराब के ग्राहकों में हड़कंप है ।

खबर के बाद आबकारी विभाग हुआ सक्रिय - Seoni News

    आबकारी विभाग की कार्यवाही से मदिरा प्रेमी शराब दुकानों में तो शराब का स्वाद नहीं ले पा रहे हैं बल्कि आसपास की सड़कों , हाई वे और खेतों में बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं । जाहिर है कोई भी व्यक्ति अपने घर में शराब नहीं पीना चाहता है लेकिन आबकारी विभाग के नियमो और आबकारी विभाग की कार्यवाही के चलते आखिर कोई व्यक्ति शराब का सेवन कहाँ करे यह सवाल जायज है । बहरहाल आबकारी विभाग द्वारा शराब दुकान और उसके आसपास मदिरापान करने पर रोक लगाए जाने की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है । 

यहां बता दें कि टैगोर वार्ड पार्षद ने भी आबकारी विभाग को बिजली घर वार्ड की दुकान में हो रही शराब खोरी के विरुद्ध आवेदन दिया था और तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button