कर्कश आवाज वाले सायलेंसरों पर चलवा दिया बुलडोजर
सिवनी यशो:- सिवनी कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश सिंह द्वारा तेज आवाज साइलेंसर वाले बुलेट वाहनों पर कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी यातायात एवं कोतवाली को निर्देशित किया गया था। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी0डी शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी सुश्री पूजा पांडे के निर्देशन में थाना कोतवाली एवं यातायात द्वारा विगत कुछ महीनो में तेज आवाज करने वाले बुलेट वाहनों पर कार्यवाही की गई की गई ।
जिसमें थाना यातायात द्वारा 24 बुलेट वाहनों (Bullet motorcycle) पर कार्यवाही करते हुए 24 नग साइलेंसर (silencer) एवं थाना कोतवाली द्वारा 10 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 10 नग साइलेंसर जप्त किए गए थे। इस प्रकार कुल 34 नग तेजआवाज करने वाले साइलेंसरों को आज दिनॉक 08.05.24 को पुलिस कंट्रोलरूम सिवनी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी सुश्री पूजा पांडे, थानाप्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी एवं थाना प्रभारी यातायात विजय बघेल के समक्ष बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। यातायात पुलिस की सिवनी के नागरिकों से अपील है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ एवं सुगम बनाने में पुलिस का सहयोग करें। ध्वनिप्रदूषण करने वाले सायलेंसर तथा हार्न का प्रयोग वाहनों में ना करें, ऐसा करने पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जायेगी





