WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

महुआ से भरा ट्रक  बीच सड़क पलटा, लग गया जाम

  धारनाकला यशो:- सिवनी बालाघाट रोड पर बरघाट के ग्राम जेवनारा मे महुआ से भरे ट्रक के बीच सडक पर पलट जाने से जाम की स्थिति निर्मित हो गई  । तत्काल मे महुआ से भरे ट्रक के पलटने से दूसरे ट्रक मे महुआ खाली किया और आवागमन को सुचारू बनाने के लिये प्रयास हुऐ तथा एक से दो घन्टे की मशक्कत के बाद आवागमन प्रारम्भ हुआ  ।


उल्लेखनीय है कि सिवनी से बालाघाट तक रोड के किनारे की साईड सोलडर पटरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के चलते वाहन पटरी मे उतरने के बाद रोड के उपर लाने मे वाहन चालको को दिक्कतो का   सामना करना पड रहा है और आये दिन दुर्घटनाऐ घटित हो रही है चंूकि आये दिन आवागमन मे तेजी से बढ़ रहा है परंतु सड़कों की हालत में सुधार नहीं है वहीं एम पी आर डी सी टोल नाका लगाकर वाहन चालको से टोल वसूली तो कर रहा है परंतु सड़क सुधारने की जिम्मेदारी के प्रति गंभीर नहीं है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!