मध्यप्रदेशसिवनी

सना अंजुम का जिला कलेक्टर ने किया सम्मान, भेंट की ट्राफी

नगर परिषद ने दी प्रोत्साहन राशि साथ ही अंजुम की शिक्षिका ने उपहार में दी घड़ी

 

सना अंजुम का जिला कलेक्टर ने किया सम्मान, भेंट की ट्राफी - Seoni News
छपारा यशो:- संपूर्ण प्रदेश में बारहवीं कक्षा से जीव विज्ञान विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा के सम्मान में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह नगर के मिशन स्कूल द्वारा किया गया था।
ज्ञात हो कि बुधवार 8 मई को शाम 5 बजे से शुरू हुआ उक्त कार्यक्रम में जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था उक्त कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन हिमांशु जैन,जिला शिक्षा अधिकारी एस के कुमरे, तहसीलदार छपारा नितिन चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अध्यनरत छात्र-छात्राओं के माता पिता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश की टॉपर एवं नगर का नाम रौशन करने वाली सना अंजुम खान को मां के साथ उनकी दोनों बड़ी बहनों सहित मंच पर आमंत्रित कर जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने अपने जिला,नगर एवं विद्यालय का नाम रौशन करने पर बधाई शुभकामनाएं दी साथ ही विद्यालय की ओर से ट्राफी, प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया एवम सभी विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि अच्छे परीक्षा परिणाम पर सिर्फ खुद की मेहनत या अकेले को श्रेय ना दें यह विद्यार्थी के अटूट विश्वास और परिश्रम का प्रतिफल तो रहता ही है, किंतु विद्यार्थी के परिवार, शिक्षकों शिक्षिकाओं और विद्यालय की शिक्षा के उपयुक्त वातावरण का भी योगदान रहता है जिससे हर परीक्षा में सफलता मिलती हैं, साथ ही यह सीढ़ी का प्रथम चरण है हमेशा परिणामों की चिंता किए बगैर मेहनत करते रहने से ही सफलता प्राप्त होती हैं। मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य माइकल जोन, प्रदीप मसीह , संजय मसीह सहित सभी शिक्षकों ने विद्यालय से कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर सभी का सम्मान किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button