धर्मसिवनी

लक्ष्मीनारायण मंदिर में पटोत्सव अक्षय तृतीया 10 मई को

सिवनी यशो:- श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर (Shri Lakshmi Narayan Temple) बस स्टैंड सिवनी में पाटोत्सव कार्यक्रम 12 मई 2013 अक्षय तृतीया के दिन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती (Jagadguru Shankaracharya Swami Swaroopanand Saraswati) द्वारका शारदा एवं ज्योतिष पीटाधिश्वर महाराज की उपस्थिति एवं उनकी अनुकृपा व आशीर्वाद से वैशाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया (akshay trteeya) दिनांक 12 मई 2013 को भगवान लक्ष्मी नारायण जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। तभी से प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया को लक्ष्मी नारायण मंदिर में पाटोउत्सव का कार्यक्रम मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में इस वर्ष भी 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया के दिन पाटोत्सव का कार्यक्रम मंदिर समिति की ओर से रखा गया है।
कार्यक्रम पाटोत्सव का कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे से भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण का दैनिक पूजन एवं 7:30 बजे सहस्त्र अर्चन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सभी भक्त अर्चन में सम्मिलित होकर पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अर्चन के बाद हवन पूजन का कार्यक्रम होगा जिसमें मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हेमंत त्रिवेदी एवं राजेश मिश्रा के द्वारा संपादित किया जाएगा एवं शाम 7:00 बजे महाआरती एवं महाप्रसाद का वितरण होगा लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर एवं समिति के सभी सदस्यों ने सभी भक्तों से मंदिर पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की कामना करती है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!