WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन योजना पूर्ण हुए एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन योजना पूर्ण हुए एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षिजित सिंघल ने बुधवार 15 मई को विकासखंड बरघाट के जनपद पंचायत सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग एवं एजेंसीवार अनुबंधकर्ताओं की संयुक्त बैठक लेकर जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पीएचई अरूण श्रीवास्तव सहित सब इंजीनियर एवं सभी ग्राम पंचायतों के सचिव की उपस्थिति रही।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने संबंधित अधिकारियों से जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत कार्य पूर्ण हो चुकी हैण्ड ओवर ग्राम पंचायतों जानकारी प्राप्त की, उन्होंने ग्रामपंचायत वार सचिव एवं संबंधित अधिकारी से कार्यों की गुणवत्ता, पानी उपलब्धता, बिजली वोल्टेज संबंधी जानकारी प्राप्त कर समस्या ग्रस्त ग्राम पंचायत में त्वरित सुधार कार्य करने के निर्देश संबंधित विभागाधिकारियों को दिए। उन्होंने फेल हुए बोर एवं जलाभाव वाले ग्रामों में जल उपलब्धता वाले स्थान का चिन्हांकन कर त्वरित नए बोर खनन कार्य करवाने के निर्देश पीएचई विभाग के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री सिंघल ने पीएचई एवं पंचायत विभाग के सभी उपस्थिति मैदानी अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं प्रत्येक परिवार को जोड़ते हुए नल कनेक्शन माध्यम से शुध्द पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के निर्माण के दौरान सड़को की टूट फुट को भी त्वरित मरम्मत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंघल ने तय समय सीमा समाप्ति के उपरांत की कार्य पूर्ण न कर पाने वाले एवं धीमी गति से कार्य करने वाली सम्बन्धित निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!