मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय बरघाट का किया निरीक्षण

लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर निराकरण करने के दिए निर्देश

सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने बुधवार 15 मई को तहसील कार्यालय बरघाट पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरघाट न्यायालय, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का अवलोकन करते हुए संबंधितों से प्रकरणों के लंबित रहने के कारणों को जाना। इसी क्रम में कार्यलय द्वारा विभिन्न प्रकरणों पर कार्यवाही करते हुए विभागीय राजस्व पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज की गई निराकरण स्थिति तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को दिए।
उन्होंने उपस्थित अधिकारी एवं रीडर को सभी राजस्व प्रकरणों पर पक्षकारों को सुनवाई के लिए नियत तिथि के पूर्व सूचित करते हुए कार्यवाही पूर्ण कर आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी नवजीवन विजय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बरघाट संदीप श्रीवास्तव, तहसीलदार बरघाट सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!