WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशराजनीति

तुम तो मोहन यादव को लगा दो फोन … आडियो वायरल और कर्मचारी निलंबित

उज्जैन:- बिजली गोल होने का सिलसिला रोकने का नाम नहीं ले रहा है । प्रदेश मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र में भी इसी प्रकार की समस्या है । इसी चक्कर में बिजली विभाग के कर्मचारी को उपभोक्ता को जबाव देना मंहगा पड़ गया । जानकारी के अनुसार उज्जैन के बडऩगर के समीपी ग्राम इंगोरिया वितरण केन्द्र में एक उपभोक्ता और सीनियर लाइनमैन का आडियो वायरल हुआ है। जिसमें विद्युत उपभोक्ता से लाइनमैन कह रहा है कि सीएम से शिकायत कर दो, वे रोज उज्जैन में ही उज्जैन में मत्था टेकने आते है । बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता ने लाइनमैन को ये पूछने के लिए फोन किया था कि बिजली कब तक आएगी परंतु लाईनमैन उपभोक्ता के ऊपर भड़क गया और उसके बोल बच्चन वाले जबाव को उपभोक्ता ने रिकार्ड कर लिया और उसे वायरल कर दिया । वायरल आडियो के आधार पर विभाग के उच्चाधिकारी ने लाईनमैन को निलंबित कर दिया ।

लाइनमैन और उपभोक्ता के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि मामला सामने आने के बाद कार्यपालन यंत्री ने लाइनमैन को निलंबित कर दिया है।इरफान उल हक मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत उज्जैन के बडनग़र संभाग के इंगोरिया वितरण केंद्र में सीनियर लाइनमैन है। वायरल ऑडियो में उपभोक्ता ने लाइनमैन से पूछा- बिजली कब तक आएगी। इस पर लाइनमैन का जवाब है- बार-बार पूछने से क्या होगा।

दोनों के बीच शाब्दिक तकरार बढ़ गयी और लाइनमैन ने कहा, तुम तो मुख्यमंत्री को लगा दो फोन, मोहन यादव को, उज्जैन में ही मत्था टेकता रहता है। उपभोक्ता ने बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। कार्यपालन यंत्री रजनीश यादव ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए लाइनमैन को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच चलने तक लाइनमैन को संभागीय कार्यालय उज्जैन में अटैच किया गया है।

किसान और लाईनमैन के बीच हुई चर्चा का वायरल वीडियो ।

दैनिक यशोन्नति इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!