उसने सीएम के पास जाने कहा तो, और यह चले गये तो, हो गये निलंबित
भोपाल यशो:- मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक लाइनमैन ने एक उपभोक्ता को कहा कि तुम मुख्यमंत्री के पास चले जाओ तो वह निलंबित हो गया । वहीं अब राजधानी भोपाल के कुछ शिक्षक मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव के पास अपनी समस्याओं ( problems) के निराकरण के लिये गये तो जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित (Suspended )कर दिया ।
जानकारी के अनुसार शासकीय महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल (CM Rise School) भोपाल के सात शिक्षको ने पदस्थापना से लेकर अन्य मामलों में शिकायत दर्ज कराई थी। यहां सुनवाई नहीं हुई तो इन्होंने मामले में लोक शिक्षण संचालनालय को आवेदन किया। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री से भी मांगों के निराकरण के लिए गुहार लगाई परंतु जब उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मामले में मुख्यमंत्री आवास जाकर अपनी समस्याओं के बारे में बताया।
समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री (Chief Minister) के पास पहुंँचे सभी 07 शिक्षकों के इस आचारण को जिला शिक्षा अधिकारी (District Education Officer) कर्मचारियों की सेवा शर्तो का उल्लंघन मानते हुये उन्हें निलंबित कर दिया ।
जिला शिक्षा अधिकार अंजनी कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों के इस आचारण को अनुशासनहीनता (Indiscipline) करार दिया और स्कूल की सहायक शिक्षक मंजू, परिणीता मालवीय, इंदिरा रानी दुबे, नीलम सिंह, रजनी सैनी, केजी मिश्रा समेत सात को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय शासकीय स्कूल नजीराबाद बैरसिया नियत किया गया है।





