सिवनी
विधायक दिनेश राय ने आंधी तूफान प्रभावित ग्रामों का दौरा किया
सिवनी यशो:- सोमवार 20/05/2024* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आंधी तूफान के साथ हुई भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों का दौरा किया। विधायक श्री राय ने सिवनी विधानसभा आने वाले गोरखपुर क्षेत्र के ढाडे एवं सिंदरई ग्राम मे आंधी तूफान के साथ ही बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए भारी नुक़सान की जानकारी प्राप्त होते ही रात्रि 08:30 बजे पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त किया। तथा वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया।






