WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

सराफा व्यापारी प्रकाशचंद नहाटा का निधन, अंतिम यात्रा मंगलवार 21 मई को प्रात: 10 बजे 

सिवनी यशो:-सिवनी नगर के प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष, समाजसेवी प्रकाश चंद नाहटा सुपुत्र स्व. इंदरचंद नाहटा का सोमवार को रात्रि 7.30 बजे दुखद निधन हो गया है । उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 21.05.2024 को प्रात: 10 बजे उनके निज निवास बुधवारी बाज़ार ( केशरिया ज्वेलर्स ) से मोक्षधाम कटंगी रोड जावेगी ।
दिवंगत नहाटा अपने पीछे पत्नी श्रीमती विनोदनी नाहटा पुत्र वचन नाहटा पुत्री श्रीमति मिता को बिलखता छोड़ गये । हम परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि, वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे व परिवारजनों, इष्टमित्रों को इस दारुण दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें । श्री जैन श्वेताम्बर श्री संघ के सभी सदस्यो एवं सिवनी चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ एवं सराफा एसोसिएशन सिवनी सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की चिर शंति की कामना की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!