WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

नगर में पेयजल आपूर्ति के लिये भाजपाई पार्षदों का अचानक प्रारंभ हुआ धरना, खबर लगते ही भाजपा के नेताओं का पहुँचना शुरू

सिवनी यशो:- सिवनी नगरीय क्षेत्र में पिछले लंबे समय से पेयजल आपूर्ति की चरमराई व्यवस्था के विरोध में भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया सहित अनेक पार्षद नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने आज गुरूवार 30 मई को दोपहर 12 बजे के बाद चिलचिलाती धूप में अचानक धरने पर बैठ गये और उनके द्वारा नगर में पेयजल समस्या के तत्काल निराकरण की मांग की जा रही है ।
पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने बताया कि पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पिछले लंबे समय से अस्त व्यस्त चल रही है, पूरा नगर पेयजल के लिये परेशान है परंतु नौतपा जैसी भीषण गर्मी में सिवनी नगर पालिका परिषद पेयजल की आपूर्ति करने में कोई सुधार नहीं कर रही है और उसे जनता के तकलीफ दिखाई नहीं दे रही है । इसके लिये बार बार अनुनय विनय की गयी परंतु कोई निराकरण नहीं निकलने के कारण हमने तात्कालिक निर्णय के आधार पर यह धरना दिया है इसके पश्चात भी सिवनी नगरपालिका यदि पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं लाती है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा ।
उपस्थित पार्षदों का कहना है कि नगर में पेयजल सुधार के लिये भाजपा दल के पार्षदों ने जिला कलेक्टर को भी पत्र सौंपकर मांग की थी और जिला कलेक्टर ने मुख्यनगरपालिका अधिकारी को नगर की पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के आदेश दिये थे परंतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दे पाये सिवनी नगर में पेयजल आपूर्ति की असंतोषजनक स्थिती से पूरे नगर में आक्रोश का माहौल है ।
सिवनी नगर पालिका परिषद के सामने पेयजल समस्या को लेकर अचानक प्रारंभ हुये धरना प्रदर्शन की खबर सुनकर भाजपा के कार्यकत्र्ता और नेता भी धरना स्थल की ओर पहुँचना प्रारंभ होगये है । समाचार लिखे जाने तक सिवनी नगर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे पार्षद राजेश राजू यादव, अजय बाबा पांडे, संजय भलावी, रविशंकर भांगरे, अनिल पटवा सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!