मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

नपा सिवनी की पाईप लाईन से हो रही14 ग्रामों की पेयजल आपूर्ति आज से होगी बंद

सिवनी यशो:- सिवनी नगरीय क्षेत्र में बेहतर पेयजल सप्लाई के लिये सिवनी नगरपालिका ने जिला कलेक्टर के आदेश से बंडोल फिल्टर की मेन लाईन से 500 एम एम पाईप लाईन से 14 ग्रामों को जो पानी दिया जा रहा है उसे बंद करने का निर्णय लिया है । सिवनी नगर पालिका कार्यालय जारी विज्ञप्ति के अनुसार गुरूवार को नगर पालिका परिषद इन ग्रामों की सप्लाई बिना सूचना के बद कर देगी । दी गयी जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित पी आई ई यू. सिवनी के द्वारा 14 ग्रामों की पाईप लाईन चालू करने के निर्देश जिला कलेक्टर द्वारा दिये गये थे एवं सिवनी नगर पालिका परिषद को 14 ग्रामों में फिल्टर प्लाँट बंडोल की मेन राइजिंग मेन 500 एम एम पाईप लाईन से दिये गये कनेक्शन काटने के निर्देश दिये गये थे । जिला कलेक्टर के निर्देश पर महा प्रबंधक जल निगम मर्यादित पी आई ई यू सिवनी कार्यपालन यंत्री लो स्व. यां. खण्ड सिवनी को नगर पालिका द्वारा भी बार बार सूचित किया गया परंतु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी । तथा वर्तमान में सिवनी नगर में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह बाधित होने से नगर की जनता में भारी आक्रोश है । जनप्रतिनिधि एवं नागरिको सेे पेयजल आपूर्ति से शिकायते आ रही है । नगर की टंकियां नहीं भर पा रही है और आपूर्ति प्रभावित होने से आक्रोश पनप रहा है । सिवनी नगर पालिका परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 मई से 14 ग्रामों को पेयजल आपूर्ति वाला कनेक्शन बंद कर दिया जायेगा । इसके पश्चात जो भी स्थिती निर्मित होगी उसकी सारी जिम्मेदारी जल निगम मर्यादित पी आई ई यू. के महाप्रबंधक सिवनी कार्यपालन यंत्री लो. स्वा. यां. खण्ड सिवनी की होगी ।

नपा सिवनी की पाईप लाईन से हो रही14 ग्रामों की पेयजल आपूर्ति आज से होगी बंद - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button