मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

नीट में वैदेही डेहरिया ने किया जिले का नाम रोशन

डाँ. विद्या जठार से प्रभावित होकर लिया संकल्प

सिवनी यशो:- नीट की परीक्षा में 92.85 परसेंटाईल के साथ नगर की मेघावी छात्रा वैदेही डेहरिया ने सिवनी जिले का नाम रोशन किया है। वैदेही की स्कूली शिक्षा जिले के महर्षि विद्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पूरी हुई है। वैदेही के द्वारा भौतिक शास्त्र में 91.30, रसायन शास्त्र में 92.45, बायोलॉजी में 92.22 इस तरह कुल 720 अंकों में से 531 अंक लेकर 92.85 परसेंटाईल अर्जित किए हैं। वैदेही डेहरिया ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जब से वे जठार अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विद्या जठार से मिलीं तब से उनके मन में चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करने की बात आई और उन्होंने कड़ी मेहनत की। अब वे चिकित्सक बनकर डॉ. विद्या जठार की तरह ही लोगों की मदद करने वाली चिकित्सक बनना चाहती हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button