क्राइमदेश विदेशराजनीति

कंगना रनौत को देखते ही खून खौल गया और मार दिया थप्पड़

फिल्मी हस्ती और 18वी लोकसभा के लिये निर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की सिपाही कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ मारने की वजह बताते हुये स्वीकार किया है कि उसने थप्पड़ मारा है क्योकि किसान आंदोलन के समय कंगना ने जो बयान दिया था वह बयान खून खौलाने वाला था । कौर का कहना है कि किसान आंदोलन के समय कंगना ने बयान दिया था न कि 100-100 रुपये लेकर महिलाएँ बैठी है । क्या ये बैठी थी वहां पर ? मेरी मां वहां बैठी थी, जब उसने बयान दिया था। इस प्रकार का एक वीडियो भी एक समाचार एजेंसी के पास है जिसने अपने एक्स एकाउंट में पोस्ट किया है ।
वीडियो थप्पड़ मारने के बाद का है और वह महिला सिपाही काफी गुस्से दिख रही है उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ है इस वीडियो में दिखाई दे रहा है और उसे कंगना को थप्पड़ मारने का कोई अफसोस भी नहीं है ।

फिल्मी दुनिया की क्वीन और भाजपा सांसद कंगना रनौत को सिपाही ने मारा थप्पड़

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button