क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश
डीआईजी की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर, युवती को फंसा, फिर कर दिया कांड

छिंदवाड़ा यशो:- साईबर अपराध तेजी से बढ़ रहे अपराध करने वाले नये तरीके अपनाते हैं और पीड़ित पुलिस के जाता है । छिंदवाड़ा में साइबर अपराध से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसमें पीड़िता के साथ पुलिस अधिकारी बनकर एक युवक ने दुष्कर्म किया और आरोपी ने यह कांड पुलिस के कोई साधारण अधिकार के नाम पर नहीं किया बल्कि छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी बनकर किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार युवक ने पहले फेसबुक पर छिंदवाड़ा रेंज का डीआईजी बनकर फर्जी अकाउंट बनाया और उसके माध्यम से एक महिला से दोस्ती करने के बाद महिला को टीकमगढ़ बुलाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। अब पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।छिंदवाड़ा पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान टीकमगढ़ जिले के निवासी के रूप में हुई है।
छिंदवाड़ा पुलिस के अनुसार पीड़िता महिला ने १० जून को शिकायत दर्ज करके बताया था कि टीकमगढ़ के एक शख्स ने छिंदवाड़ा रेंज डीआईजी सचिन अतुलकर के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसे टीकमगढ़ बुलाया। आरोपी ने धोखाधड़ी करके महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर
जांच के लिए विशेष जांच दल (स्ढ्ढञ्ज) का गठन किया गया है। इसमें महिला सेल की डीएसपी प्रियंका पांडे के साथ-साथ साइबर सेल के अधिकारी भी शामिल हैं। आगे कहा गया है कि एसआईटी टीम ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के जरिए आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई है।आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा- पुलिस
वहीं, पीड़िता की शिकायत के आधार पर छिंदवाड़ा पुलिस ने महिला थाने में भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने मामले को टीकमगढ़ के संबंधित थाने को भी जानकारी दे दी है। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Post Views: 125





