WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस ने मुस्लिम समाज के साथ अन्याय किया, भाजपा ईमानदार हितचिंतक – एम एजाज

सिवनी यशो:-मुस्लिम समाज के साथ कांग्रेस (Congress) ने अन्याय किया है उनकी तरक्की में बाधक रही है । मुस्लिमो को छोटी छोटी राहत प्रदान कर उन्हें मजदूर बनाये रखा कभी दस हजार तो कभी पाँच हजार रूपये रोजगार के लिये प्रदान कर उनकी पंचर की या चाय की दुकान खुलवाकर सस्ती लोकप्रियता लेती रही । मुस्ेिलम समाज के लोग सम्मानजनक काम कर सकें कंग्रेस ने ऐसी कभी चिंता नहीं की, इसीका परिणाम है कि आजादी के पच्चहतर साल बाद भी मुस्लिम समाज शिक्षा और सम्पन्नता से महरूम है । मुस्लिम समाज की तरीक्की और उन्हें सम्मान की जिंदगी दिलाने की चिंता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की जिन्होंने के कहा है कि मुस्लिम युवक के एक हाथ में कुरान तो दूसरे हाथ जीवन को खुशहाल बनाने वाली शिक्षा की डिग्रीयाँ हो । इस आशय की बात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान ने भाजपा जिला कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चे  (Minority Front)
के कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये व्यक्त की । इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार को मुस्लिम समाज का ईमानदार शुभचिंतक बताते हुये मोदी सरकार की तीसरी बार केन्द्र में वापसी पर समस्त भाजपा के कार्यकत्र्ताओं को बधाई दी ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि भारत का समग्र विकास सभी को साथ लेकर चलने में विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिये और भाजपा सभी को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिये प्रतिबद्धता से काम करती है । राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक का निर्माण शिक्षा से सुनिश्चित होता है । भारत विश्वगुरू तभी बनेगा जब सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा और इसमें हर वर्ग अपने आप समाहित है ।
 
अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान का अकस्मिक सिवनी प्रवास हुआ था । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, अल्पसंंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष शाहिद पटेल,भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, प्रेम तिवारी, आनंद शर्मा,संजीव मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, डाँ. श्याम सिंह कुमरे,  आसिफ जरदारी, फेजल खान,  दीवान साद अली,रासीद खान, नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष द्वय संजय सोनी एवं अभिषेक दुबे सहित अन्य भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकत्र्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!