
सिवनी यशो:-नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उ.मा.विद्यालय भैरोगंज सिवनी (Saraswati Shishu/U.M.Vidya Bhairoganj Seoni) में आज 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 June International Yoga Day) पर प्रात: 7 बजे से योग, आसन, प्राणायाम (Yoga, Asana, Pranayama) आदि का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें विद्यालय संचालन समिति के पदाधिकारी गण विद्यालय में अध्ययनरत भैया/बहिन, अभिभावक बंधु, भगिनी, गणमान्य नागरिक व आचार्य परिवार की उपस्थिति में संपन्न होगा। कार्यक्रम योगाचार्य भगवानदास ऑधवान, श्रीमती सरिता ऑधवान के सानिध्य में होगा। उक्त कार्यक्रम में नगरवासियों से आग्रह है कि इस योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर लाभ उठाए। इस कार्यक्रम का आयोजन सोमवारी चौक भवन के अम्बेड़कर सभागार में किया जाएगा।



