सांसद कुलस्ते,कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके सहित जनप्रतिनिधि बैठक में रहेंगे उपस्थित
मंडला यशो:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में 21 जून को दोपहर 1 बजे से भाजपा जिला कार्यालय मंडला में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी है, बैठक में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके,भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी(MP Faggan Singh Kulaste Cabinet Minister Smt. Sampatia Uike, BJP District President Bhisham Dwivedi) की उपस्थिति में आयोजित होगी। भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि आयोजित बैठक में भाजपा (B J P) की जिला कार्यसमिति, पूर्व विधायक,पूर्व जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष/महामंत्री , मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष एवं संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका एवं नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है।





