कान्हीवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
आंगनवाड़ी सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर महिलाओं एवं बच्चों से किया संवाद
कान्हीवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम
Seoni, 02 October 2026
सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- सेवा संकल्प अभियान के तहत कान्हीवाड़ा के बड़टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित सेवाओं एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ महिलाओं एवं बच्चों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा के सचिव रामकुमार सूर्यवंशी एवं उपसरपंच अब्दुल माजिद उर्फ शहजादे उपस्थित रहे। इसके अलावा पंचगण अधिवक्ता मो. यामीन उर्फ आगा खान एवं अलीम खान, लिपिक शफीक राज तथा पत्रकार मोनू करवेती की उपस्थिति रही।

महिलाओं और बच्चों को दी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आराधना उइके एवं सहायिका सुनीता पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए उपलब्ध सेवाओं और योजनाओं की जानकारी उपस्थितजनों को दी।
इस अवसर पर अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों का जायजा लिया और महिलाओं एवं बच्चों से संवाद किया। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाओं को जरूरतमंद परिवारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र और स्थानीय समुदाय के बीच संवाद एवं सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
यह भी पढ़े :-
बालाघाट के दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत हुआ स्वास्थ्य नेटवर्क, 3100 से अधिक डॉक्टरों की पोस्टिंग
नगर परिषद के टैक्स वसूली के खिलाफ उबाल, बगलई में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन
शांतिपूर्ण गणेशोत्सव कराने वाली समितियों का सम्मान, 22 समितियां हुईं पुरस्कृत
स्वयं सहायता समूह से बदली कृष्णा पटले की तकदीर, बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भर
https://mybharat.gov.in/vo/pages/event_detail?event_name=Seva-Sankalp-Abhiyan&key=203216799203



