WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

गोवंश की हत्याकांड की जाँच Ad.D.G (CID) पवन श्रीवास्तव की टीम करेंगी

भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में आशंक व्यक्त की थी कि यह घटना किसी षडयंत्र की आहट है , मामले की गंभीरता को समझते हुये लिया गया यह निर्णय

सिवनी यशो:- जिले में निरंतर हो रही गोवंश की हत्या (killing of cattle) निरंकुश अतताईयों द्वारा भविष्य के किसी व्यापक षड्यंत्र की आहट है। जिला प्रशासन को और अधिक सक्रिय होना होगा। साथ ही इस विभित्स कांड की उच्च स्तरीय जांच की जाकर दोषियों को पकड़ा जाए एवं कठोरता कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस आशय के दो अलग-अलग पत्र भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे (BJP District President Alok Dubey) द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डां.मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा  (BJP state president Vishnu Dutt Sharma ) को लिखे गए।

श्री दुबे ने अपने पत्र में जिले में पिछले दिनों हुई गोवंश की हत्या का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि इससे जिले का सामाजिक वातावरण दूषित होने का खतरा है। इतने बड़े पैमाने में हो रही गौ हत्या से जिले वासियों में असंतोष व्याप्त है। इस घटना की जांच किसी उच्च स्तरीय विशेष जांच दल का गठन कर किये जाने की आवश्यकता है।

श्री दुबे द्वारा मुख्यमंत्री जी को लखे अपने पत्र में इस घटना के लिए विशेष व उच्च स्तरीय जांच दल के गठन की मांग के साथ ही लिखा कि, प्रदेश में गौ हत्या के विरुद्ध कानून बना हुआ है किंतु इसमें और अधिक कड़े प्रावधान किए जाएं जाने जरूरी हो तो किए जाने चाहिए। साथ ही भविष्य में जिले का वातावरण ऐसी घटनाओं को लेकर दूषित ना हो इसके इसके लिए व्यापक जांच व अपराधियों की धरपकड़ जरूरी है।

श्री दुबे ने बताया कि इसी मामले को लेकर आज उन्होंने पुन: जिला पुलिस अधीक्षक से भेंट कर घटना में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जाना। श्री दुबे ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस नृशंस गोवंश हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच हेतु Ad.D.G (CID) पवन श्रीवास्तव एवं टीम घटना स्थल पहुंच रही है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर, दो आरोपियों पर हृस््र (रा.सु.का) लगाया गया है, घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा मध्यप्रदेश में गौमाता के खिलाफ कोई भी अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!