क्राइममध्यप्रदेशहेल्थ

फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी, डेढ सौ से अधिक शिक्षकों की जायेगी नौकरी

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेकर सरकारी शिक्षक बने डेढ़ सौ से अधिक शिक्षक हुई जांच में गलत पाए गए हैं और उनके प्रमाण पत्र बनाने वाले डॉक्टर भी गलत प्रमाण पत्र बनाने के दोषी पाए गए हैं शिक्षकों के संबंध में लोक शिक्षण संचनालय को जिला कलेक्टर ने रिपोर्ट भेज दी है इन शिक्षकों पर कार्रवाई के साथ ही डॉक्टर पर कार्रवाई भी सुनिश्चित हो सकती है।

यह मामला भिंड जिले का है जहां पर 2022 में हुई शिक्षक भर्ती में अनेक शिक्षकों ने फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिए हैं और यह फर्जी प्रमाण पत्र बिना मेडिकल बोर्ड के सिंगल डॉक्टर द्वारा बनाए गए हैं। सिंगल डॉक्टर ने भी ऐसे प्रमाण पत्र जारी किए हैं जो बीमारी से संबंधित विशेषज्ञ नहीं रखते, अधिकांश प्रमाण पत्र इसी प्रकार के पाए गए हैं। भिंड जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि अधिकांश प्रमाण पत्र सिंगल डॉक्टर द्वारा बनाए गए हैं।

यहां बता दें कि इसी प्रकार से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर नौकरी कर रहे प्रदेश में 205 शिक्षको पर करवाई पहले हो चुकी है।

समाचार अपडेट हो रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button