क्राइमछिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा को वोट दिया तो पति कह दिया तलाक तलाक तलाक, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज

छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक अजीब मामला सामने आया है यहां एक मुस्लिक महिला ने छिंदवाड़ा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसके पति ने उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक बोलकर उससे संबंध खत्म कर लिया है । महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे तलाक केवल इसलिये दे दिया क्योंकि उसने भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा को वोट दिया और भाजपा के लिये प्रचार किया । महिला के अनुसार उसने संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा की सदस्यता ली थी। यह बात उसके पति एवें परिवार वालों को पसंद नहीं आयी इसके बाद पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों जिसमें सास ननद ने उसके साथ मारपीट प्रारंभ कर दी और बीजेपी में शामिल होने की बात पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
पति से तलाक के बाद पत्नि ने कोतवाली पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज करायी है जहां कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने बताया कि रॉयल चौक की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अब्दुल आशिफ मंसूरी से हुई थी। महिला की शादी के बाद से शुरू में तो पति ने उसे अच्छे से रखा लेकिन बाद में उसे दहेज के लिए भी प्रताडि़त किए जाने लगा। दहेज के साथ-साथ लगातार उसका पति उसे मायके भेजने की धमकी देकर मारपीट कर रहा था। वहीं, महिला ने बताया कि उसका पति अपने मायके से पांच लाख रूपये लाने की मांग करता है ।

महिला ने बताया कि उसके पति अब्दुल आशिफ मंसूरी ने उसके साथ मारपीट कर तीन तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल आशिफ मंसूरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ धारा 498 ए, 294, 34, दहेज अधिनियम की धारा 3/4 और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार का संरक्षण) अधिनियम की धारा 2019 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।
पत्नि के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पति ने भी प्रेस को बताया है कि पत्नि का चाल चलन ठीक नहीं है और वह मामले को जबरन राजनैतिक रंग दे रही है तथा व्यर्थ के आरोप लगा रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button