मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री मोहन यादव के फ़ैसले का मातृ शक्ति संगठन ने किया स्वागत..

शहीद के परिवार को वित्तीय सहायता दो हिस्सों में देने का राज्य सरकार ने लिया निर्णय

सिवनी यशो:- एक लंबे समय से मातृ शक्ति संगठन द्वारा प्रदेश के मुखिया से यह माँग की जा रही थी कि शहीद होने पर जवान के परिवार को दी जाने वाली राशि को दो हिस्सों में दिया जाए।
50 प्रतिशत माता पिता एवं 50 प्रतिशत पत्नी को मिलना चाहिए।

ज्ञात हो कि विगत 17 सालों से शहीद परिवारों के सम्मान एवं उनके हक में न्यायोचित अवसर प्रदान कराने की लड़ाई संगठन द्वारा लड़ी जाती है । जिसकी वजह से मातृ शक्ति संगठन राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बना चुका है। जवान के शहीद होने पर उनके घर तक पहुँचना एवं उनकी परेशानियों का निवारण संगठन की प्राथमिकता रही है।

संगठन अध्यक्ष सीमा चौहान ने कहा कि किसी भी शहीद परिवार की सबसे बड़ी विडंबना शहीद जवान की पत्नी वीर वधु को मिलने वाली राशि ही है जो जवान के परिवारों को तोड़ रही है। संगठन के पास ऐसी अनेकों शिकायतें आती है जिन्हें शहीद के माता पिता द्वारा किया जाता है की उनके बेटे की शहादत के बाद अक्सर उनकी वीर वधु या तो परिवार से अलग हो गईं या अपने मायके चली जाती हैं ।
ऐसी स्तिथि में माता पिता के हक में कुछ नहीं आता और हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब माँ बाप का इकलौता बेटा देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे देता है और माता पिता दर दर की ठोकरें खाते है क्योंकि अब उनका ना तो कोई पालनहार है ना ही उनके पास पैसा होता है।

संगठन द्वारा ऐसे परिवारों से दूर दूर तक जाकर मुलाकात की गई एवं वीर वधुओं को समझाने की बहुत कोशिशें की गईं की उन्होंने अपना पति ही नहीं खोया है बल्कि बुजुर्ग माता पिता ने अपना बेटा भी खोया है किंतु हमारी समझाइशों का कोई निष्कर्ष नहीं निकला। वीर वधु थोड़ा सा समझने की कोशिश भी करें तो उनका मायका पक्ष उनकी लाड़ली को समझने नहीं देता।

ऐसे भी कई मामले संगठन के संज्ञान में आये जहां मायके में भी वीर वधु को मिली राशि सुरक्षित नहीं रह पाई। इसीलिए बढ़ती हुई ऐसी शिकायतों को लेकर संगठन द्वारा उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया गया एवं उनसे ये माँग की गई थी कि इस राशि को दो भागों में दिया जाए ताकि माता पिता भी निराश्रित ना हों।

संगठन ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के तृतीय कार्यकाल में उनसे मुलाकात कर भी इस विषय पर बात की थी जिसमें उन्होंने संगठन की जायज माँग पर विचार जरूर करने की बात कही थी किंतु कुछ हो नहीं पाया था कोई बात नहीं देर आये दुरुस्त आए। संगठन की मांग पूरी हुई जिसके लिए हम वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी को धन्यवाद प्रेषित करते हैं।

ज्ञात हो कि सुकमा आतंकी हमले में शहीद हुए 19 जवानों में से एक मध्यप्रदेश के रीवा जिले से गंगतीरा गाँव का बेटा नारायण सोनकर भी शहीद हुए थे। उनकी शहादत को नमन करने संगठन भी गंगतीरा पहुँचा था। उस समय शहीद परिवार को दी जाने वाली राशि 50 लाख थी संगठन की माँग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने इस राशि को 50 लाख से एक करोड़ किया था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button