सिवनी यशो:- युवा कांग्रेस द्वारा नीट परीक्षा में पेपर लीक मामले में हुई गड़बड़ी के विरोध में दिल्ली में होने जा रहे संसद घेराव के उपलक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष श्री मितेन्द्र दर्शन सिंह जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रदेश से हजारों युवा शामिल होने दिल्ली पहुँच रहे हैं इसी तारतम्य में सिवनी युवा कांग्रेस की जांबाज सेना आदित्य मोंटू भूरा और ओम उपाध्याय के नेतृत्व में 34 साथियों के साथ नीट परीक्षा के विरोध में संसद घेराव के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।



