14 आई ए एस के तबादले, सुदाम खाड्रे पुन जनसंपर्क आयुक्त बनाये गये
भोपाल :- प्रदेश में लगातार हो रही प्रशासनिक सर्जरी के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने 14 आईएएस अधिकारियों को गुरूवार देर रात आदेश जारी कर बदल दिया । मोहन सरकार ने गुरुवार की रात आदेश जारी किया। इस आदेश में प्रशासनिक सेवा (administrative Services) के 14 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इसके पूर्व 19 आईएएस अधिकारियों को बदला गया था ।
तबादले वाले इन अफसरों में कई बड़े नाम शामिल हैं। सुदाम खांडे को पुन: जनसंपर्क विभाग का आयुक्त (Commissioner of Public Relations Department) बनाया गया है । जारी आदेश मेंं अपर मुख्य सचिव, सचिव और अपर सचिव (Additional Chief Secretary, Secretary and Additional Secretary) स्तर के अधिकारी भी हैं। सीनियर आईएएस अधिकारी जे. एन. कंसोटिया (Senior IAS officer J. N. Consotiya) लंबे समय से शक्तिशाली विभागों में रहे उन्हे अब प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा आईएएस विनोद कुमार जो कि प्रशासन अकादमी के पूर्व महानिदेशक थे। उन्हे आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का संचालक बनाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रही रश्मि अरुण शमी को खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण का पदभार सौंपा गया है।
1. विनोद कुमार – महानिदेशक, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मप्र, भोपाल नई पदस्थापना: संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान, भोपाल 2. जे.एन. कांसोटिया – अपर मुख्य सचिव, मप्र शासन, वन विभाग नई पदस्थापना: महानिदेशक, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, मप्र, भोपाल 3. अशोक बर्णवाल – अपर मुख्य सचिव, मप्र शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग नई पदस्थापना: अपर मुख्य सचिव, मप्र शासन, वन विभाग 4. रश्मि अरुण शमी – प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा नई पदस्थापना: प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण 5. एम सेलवेन्द्रन – पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक, मुद्रांक मप्र, भोपाल नई पदस्थापना: सचिव, मप्र शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग विभाग 6. डॉ. संजय गोयल – सचिव, मप्र शासन, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग नई पदस्थापना: सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग 7. रघुराज एम. आर. – प्रबंध संचालक, मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर नई पदस्थापना: सचिव, मप्र शासन, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग 8. डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खांडे – आयुक्त, ग्वालियर संभाग नई पदस्थापना: आयुक्त, जनसंपर्क, मप्र, भोपाल 9. बाबू सिंह जामोद – आयुक्त, शहडोल संभाग नई पदस्थापना: आयुक्त, रीवा संभाग अतिरिक्त प्रभार: आयुक्त, शहडोल संभाग 10. स्वतंत्र कुमार सिंह – आयुक्त, वाणिज्यिक कर इंदौर तथा श्रम आयुक्त, मप्र, इंदौर नई पदस्थापना: संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, भोपाल 11. कृष्ण गोपाल तिवारी – सचिव, मप्र शासन, जल संसाधन विभाग नई पदस्थापना: आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग 12. मनोज खत्री – संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र, भोपाल नई पदस्थापना: आयुक्त, ग्वालियर संभाग 13. धनराजू एस – संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र तथा पदेन अपर सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग नई पदस्थापना: वि.क.अ.-सह-आयुक्त, वाणिज्यिक कर, इंदौर तथा वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त, मप्र, इंदौर 14. हरजिंदर सिंह – अपर सचिव, मप्र शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग नई पदस्थापना: संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र तथा पदेन अपर सचिव, मप्र शासन, स्कूल शिक्षा विभाग
[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2024/06/ias-mp.pdf” title=”ias mp”]



