सिवनीमध्यप्रदेश

कलेक्टर ने खवासा सेवा सहकारी समिति का किया निरीक्षण, खाद-बीज और खाद्यान्न वितरण की समीक्षा

पोर्टल में दर्ज स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन, किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने खवासा सेवा सहकारी समिति का किया निरीक्षण, खाद-बीज की समीक्षा

Seoni, 09 October 2026
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने शुक्रवार को खवासा स्थित सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण, उपलब्ध स्टॉक, खाद-बीज वितरण एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पोर्टल में दर्ज खाद्यान्न के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ खाद्यान्न की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया।

कलेक्टर ने समिति प्रबंधन को निर्देश दिए कि हितग्राहियों को निर्धारित पात्रता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पोर्टल में दर्ज जानकारी और वास्तविक स्टॉक में समानता बनी रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

खवासा सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण करतीं कलेक्टर नेहा मीना
खवासा सेवा सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न एवं खाद-बीज वितरण की जानकारी लेतीं कलेक्टर नेहा मीना

खाद-बीज और KCC वितरण की भी समीक्षा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों को समिति के माध्यम से खाद एवं बीज वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) वितरण और पैक्स सदस्यता की प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र किसानों को शासन की योजनाओं एवं सहकारी समिति के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। किसानों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

NPA ऋणों के निपटान के लिए किसानों को करें जागरूक

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने विभागीय अमले को निर्देश दिए कि किसानों को NPA ऋणों के निपटान और बकाया राशि जमा करने के संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर ऋण अदायगी किसानों को KCC सहित अन्य सहकारी सुविधाओं का लाभ निरंतर प्राप्त करने में सहायक होगी।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को ऋण अदायगी के महत्व, उपलब्ध योजनाओं एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी देकर उन्हें समय पर कार्रवाई के लिए प्रेरित किया जाए।

कलेक्टर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भी किसानों को जागरूक करने और NPA ऋणों के निपटान में सहयोग करने की अपील की, ताकि पात्र किसान सहकारी समिति के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

जनविश्वास शिविर में ग्रामीणों से सीधा संवाद, हितग्राहियों ने साझा किए सफलता के अनुभव

सामाजिक संदेशों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समा, रक्तदान व गौ रक्षा का दिया संदेश

सिवनी में 24 की जगह 32 वार्ड की मांग, भाजपा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

137 वर्षों से अनवरत रामलीला, किरीट पूजन और मंच पूजन के साथ आज से होगा शुभारंभ

https://www.facebook.com/share/p/1Er9HA68MM/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button