मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आज राहुल गांधी का छिंदवाड़ा चौक में भाजपा करेगी पुतला दहन 

       सिवनी यशो:- सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  ने पूरे हिंदु समाज को हिंसक कहकर करोड़ो हिंदू का अपमान किया है । उन्होंने देश के सबसे पवित्र मंदिर लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दूषित मानसिकता से दिये गये बयान में हिंदू समाज को अपमानित किया है ।  सिवनी जिला भाजपा उनके इस बयान की कटु़ निंदा करती है और उनके हिंदू विरोधी बयान के विरोध में मंगलवार 02 जून को शाम 05 बजे छिंदवाड़ा चौक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन करेगी ।   
भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की इतनी संकुचित मानसिकता है और हिन्दु धर्म के प्रति वे पूर्वाग्रह से ग्रस्ति है उनके द्वारा हमेशा हिन्दु समाज को लज्जित करने वाली बयानबाजी की जात ी है । उनके इस बयान के विरोध में सिवनी जिला भाजपा छिंदवाड़ा चौक सिवनी में मंगलवार को शाम 05 बजे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी के संयोजकत्व में पुतला दहन करेगी । संपूर्ण हिन्दु समाज को हिंसक कहने वाले हिन्दु विरोधी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुतला दहन कार्यक्रम में समस्त वरिष्ठ भाजपा के नेताओं सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी,नगर मंडलों के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकत्र्ताओं से उपस्थिती का आग्रह किया है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button