WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार का बजट युवाओं किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा : संतोष अग्रवाल

*महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना के लिए 8984 करोड़ की राशि का प्रावधान, आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा केविकास के बजट एवं सिवनी मेडिकल कालेज इसी सत्र से प्रारंभ करने के निर्णय का स्वागत किया

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister of Madhya Pradesh Dr. Mohan Yadav) के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार (BJP government) में वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा  (Finance Minister and Deputy Chief Minister Jagdish Deora) द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा सदन में वर्ष 2024 – 25 के बजट सत्र में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ युवाओं महिलाओं किसानों एवं सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास इस ध्यान में रखते हुए यह बजट सभी के लिए जनहितैषी है। प्रदेश सरकार के बजट का हम सभी भाजपा के कार्यकत्र्ता स्वागत करते हे और प्रदेूश सरकार के उस निर्णय के प्रति धन्यवाद देते है जिसमें सिवनी विधायक (dinesh rai munmun) की महत्वाकांक्षी मेडिकल कालेज (medical college) के सपने साकार करते इस वर्ष से प्रारंभ करने का प्रावधान किया गया है । इय अस अशय के उद्गार भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल (BJP District Vice President Santosh Aggarwal) ने बजट प्रस्ताव (budget proposal) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये व्यक्त किये ।

     भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। वहीं राम पथगवन के विकास के लिए भी इस बजट में प्रावधान किया गया है।जिससे प्रदेश के विकासा को नई गति मिलेगी श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के अधोसंरचना विकास समेत,सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया हैं। प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट युवाओं को नए रोजगारों के सृजन में सहायक है वहीं प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना में 18984 करोड़ रूपये का प्रावधान कर माताओ,बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है तो प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लोगों को पक्का घर मुहईया करने का काम भी किया जा रहा है गांवो के सर्वांगीण विकास (all round development) के लिए बजट में 27870 करोड़ का प्रावधान किया गया है। किसानों को 10 हॉर्स पावर तक के सिंचाई मोटर पंप में ऊर्जा सब्सिडी देने का काम किया गया है खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार ने उचित कदम उठाये है,शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए अतिथि शिक्षकों और विद्वानों के लिए बजट में प्रावधान किया गया है वही महाविद्यालय में भवन निर्माण और प्राइमरी शिक्षा के लिए विकास के नए प्रावधान किए गए हैं । श्री अग्रवाल ने कहा कि पुलिस विभाग में 7 हजार नई भर्तियां निकालकर जहां रोजगार सृजन को बल दिया गया वहीं प्रदेश की सुरक्षा को चाकचौबंंद व्यवस्थाएँ देने की पवित्र मंशा है । चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं । यह बजट विकसित प्रदेश की आकांक्षाओं को पूरा करेगा ।

भाजपा श्री अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का बजट सभी वर्गों के विकास और प्रकृति सुरक्षा और नई योजनाओं को तीब्रता देने वाले सिद्ध होगा । ा उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के अंत्योदय के विचारों को लेकर कार्य कर रही है और यह बजट हर क्षेत्र में विकास का कीर्तमान स्थापित करेगा।   6

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!