सिवनी

सुपर -100 परीक्षा योजना 2024 प्राचार्यो से प्रवेश पत्र प्राप्त करें

    सिवनी यशो:- म.प्र.राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सुपर-100 परीक्षा योजना 2024 का आयोजन दिनांक 07.07.2024 एवं 08.07.2024 को जिलास्तर के परीक्षा केन्द्र में आयोजित होगी। दिनांक 07.07.2024 रविवार को प्रथम पाली में प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक कक्षा 11वी में JEE तैयारी के लिये एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से 5.00 बजे तक कक्षा 11वी में NEET  की तैयारी हेतु सुपर-100 प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। दिनांक 08.07.2024 प्रथम पाली में में प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक कक्षा 11वी में CLAT की तैयारी हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
अत: जिले के समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया जाता है, कि संबधित सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र प्राप्त करने हेतु WWW.MPSOS.NIC.IN के पोर्टल पर Application Number/ MPBSE Roll number के अधार पर प्रवेश पत्र निकालने हेतु अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button